07 मार्च का इतिहास

नमस्ते !

07 मार्च ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 66वॉ दिन है,साल मे अभी 299 दिन बाकी है।

07 मार्च 07 मार्च 321 को रोमन सम्राट कॉन्स्टेंटाइन प्रथम ने रविवार को राजकीय विश्राम का दिन घोषित किया जो ईसाई मान्यताओं के अनुरूप था।

07 मार्च 1774 को ब्रिटेन के बोस्टन पोर्ट को सभी वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए बंद कर दिया।

07 मार्च 1827 को ब्राजील की नौसेना ने करमन दा पैटैगोंस ने अर्जेन्टीनी बेड़े पर हमला किया जिसमें वे विफल रहे थे।

07 मार्च 1835 को भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया।

07 मार्च 1854 को चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट प्राप्त किया।

07 मार्च 1876 को एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने टेलीफोन (दूरभाष) का नाम दिया।

07 मार्च 1906 को फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।

07 मार्च 1911 को प्रसिद्ध हिंदी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ।

07 मार्च 1918 को फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।

07 मार्च 1925 को साेवियत रेड आर्मी ने बाहरी मंगाेलिया पर कब्जा किया।

07 मार्च 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया।

07 मार्च 1952 को वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ , इनके नाम 121 टेस्ट में 8,540 रन और 32 विकेट तथा 187 वनडे में 6,721 रन और 118 विकेट हैं।

07 मार्च 1959 को अमेरिकी पायलट मेल्विन सी गार्लोव जेट विमानों से एक लाख मील की दूरी तय करने वाले पहले पायलट बने।

07 मार्च 1961 को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ नेता गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ।

07 मार्च 1969  को इसरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।

07 मार्च 1971 को शेख़ मुजिब-उर-रहमान ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता का आह्वान किया।

06 अप्रैल का इतिहास जानने के लिए क्लिक करें

07 मार्च 1878 को रूसी चित्रकार बोरिस कुस्तोदीव का जन्म हुआ

07 मार्च 1985 को एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरु किया गया।

07 मार्च 1989 को भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के खिलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।